उत्तराखंड
उत्तराखंड पूरे एशिया महाद्वीप का एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो पौराणिक काल से प्रकृति की गोद में बसा आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों तथा प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है।
उत्तराखंड अपने शांत वातावरण, मन-भावन वादियां, सुहाने मौसम, ठंडी हवाएं, चारों तरफ हरियाली ही हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए भी मशहूर है. शीतल आबो-हवा, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाडि़यों को देखकर ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने यहां अपनी अनुपम सौंदर्य की छटा दिल खोल कर बिखेरी हो।

उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ देवों की भूमि भी है। जहाँ हर साल हज़ारों लाखों की तादाद में श्रद्धालु खिंचे चले आते हैं। ‘देवताओं की भूमि’ के रूप में जाना जाने वाला उत्तराखंड अपने शांत वातावरण, मनमोहक दृश्यों और खूबसूरती के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है।
वर्तमान में उत्तराखंड का शुमार विश्व के उन चुनिंदा पर्यटन स्थलों में होता है जिसकी सुंदरता निहारने दुनिया भर से लाखों पर्यटक साल भर आते हैं। उत्तराखंड की शान है कुमाऊं का श्री केदारनाथ मन्दिर। इस मन्दिर की आयु के बारे में कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, पर एक हजार वर्षों से केदारनाथ एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा रहा है।

गंगोत्री गंगोत्री शहर तथा मंदिर का इतिहास अभिन्न रूप से जुड़ा है।

यमुनोत्री देवी यमुना की तीर्थस्थली, यमुना नदी के स्त्रोत पर स्थित है।

बद्रीनाथ मन्दिर यह मंदिर भगवान विष्णु के रूप बदरीनाथ को समर्पित है। यह हिन्दुओं के चार धाम में से एक धाम भी है।

अल्मोड़ा स्वंय में दर्शनीय है। उसके आस-पास के क्षेत्रों में भी कई ऐसे स्थल हैं जिनका सौन्दर्य सैलानियों के लिए आकर्षण का विषय है।

ऋषिकेश हर साल यहाँ के आश्रमों के बड़ी संख्या में तीर्थयात्री ध्यान लगाने और मन की शान्ति के लिए आते हैं।

दर्शनीय तीर्थ हेमकुंट साहिब में चारों ओर से बर्फ़ की ऊँची चोटियों का प्रतिबिम्ब विशालकाय झील में अत्यन्त मनोरम एवं रोमांच से परिपूर्ण लगता है।

नैनीताल

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान जिसे आम तौर पर सिर्फ फूलों की घाटी कहा जाता है, भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है जो उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है।

मसूरी पर्वतीय पर्यटन स्थल हिमालय पर्वतमाला के शिवालिक श्रेणी में पड़ता है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है।

देहरादून देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।

हरिद्वार प्रकृति प्रेमियों के लिए हरिद्वार स्वर्ग जैसा सुन्दर है। हरिद्वार भारतीय संस्कृति और सभ्यता का एक बहुरूपदर्शक प्रस्तुत करता है।

औली में बर्फ से ढकी चोटियां बहुत ही सुन्दर दिखाई देती हैं।

चकराता प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग में रूचि लेने वालों के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है।

रानीखेत बहुत ही सुंदर है जहां पर एक फ़ौजी छावनी भी है और गोल्फ़ प्रेमियों के लिए एक सुन्दर पार्क भी है।

बागेश्वर में बागेश्वर नाथ की प्राचीन मूर्ति है जिसे स्थानीय जनता बाघनाथ के नाम से जानती है।

भीमताल एक त्रिभुजाकर झील है। नैनीताल की तरह इसके भी दो कोने हैं जिन्हें तल्ली ताल और मल्ली ताल कहते हैं।

गोलू देवता (कुमाऊँनी: गोलजू) उत्तराखंड राज्य के मंदिर भोवाली के पास कुमाऊँ क्षेत्र के देवता हैं।

उत्तराखंड राज्य का खूबसूरत स्टेशन कौसानी भारत का खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्थल है। यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, खेल और धार्मिक स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

अनासक्ति आश्रम कौसानी में स्थित हैं|

लैंसडाउन उत्तराखण्ड के पौडी जिले में स्थित एक सुन्दर हिल स्टेशन है।

जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान हैं। यह गौरवशाली पशु विहार है।




Leave a Comment